कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाली आर्थिक रूप से कमजोर, वंचित और शिक्षा से दूर बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण और नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना के तहत विशेष प्राथमिकता अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), अल्पसंख्यक वर्गों तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने वाले परिवारों की बालिकाओं को दी जाती है।
KGBV एक पूर्ण रूप से आवासीय विद्यालय होता है, जो लड़कियों को कक्षा 6वीं से 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराता है। यानी इन स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं से शिक्षा शुल्क नहीं लिया जाता, और उन्हें अन्य सभी जरूरी सुविधाएं भी नि:शुल्क दी जाती हैं।

इन आवासीय विद्यालयों में पढ़ रही छात्राओं को फ्री एजुकेशन के साथ-साथ खाना, रहना, कपड़े और अन्य मूलभूत आवश्यकताएं भी सरकार द्वारा पूरी की जाती हैं। यह विद्यालय न सिर्फ पढ़ाई का माध्यम हैं, बल्कि इनका उद्देश्य लड़कियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है।
सरकार समय-समय पर इन स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए वैकेंसी निकालती है। यदि आप भी इन स्कूलों में शिक्षक के रूप में काम करना चाहते हैं, तो आपको सरकारी मानदंडों के अनुसार योग्यताएं पूरी करनी होंगी। शिक्षक बनने की पूरी जानकारी इस लेख में नीचे विस्तार से दी गई है।
KGBV शिक्षक कौन होता है?
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) में कार्यरत शिक्षक वे लोग होते हैं जो ग्रामीण और पिछड़े इलाकों की छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। चूंकि ये स्कूल आवासीय होते हैं, इसलिए शिक्षक का काम सिर्फ पढ़ाना नहीं, बल्कि हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की देखरेख, मार्गदर्शन और अनुशासन बनाए रखने का भी होता है।
KGBV स्कूलों में शिक्षक कई प्रकार के होते हैं — जैसे पूर्णकालिक शिक्षक, अंशकालिक शिक्षक, विशेष शिक्षक, और गेस्ट टीचर। कुछ राज्यों में इन पदों के लिए अनुभव मांगा जाता है, जबकि कई राज्यों में फ्रेशर्स को भी मौका मिलता है।
KGBV शिक्षक पद व योग्यता विवरण
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में अलग-अलग विषयों और ज़िम्मेदारियों के लिए शिक्षकों की जरूरत होती है। नीचे कुछ प्रमुख पदों की जानकारी दी गई है:
1. पूर्णकालिक शिक्षिका (Full-Time Teacher)
- विषय: गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेज़ी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान आदि
- योग्यता: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, B.Ed या समकक्ष शिक्षक प्रशिक्षण, साथ ही अपर प्राइमरी स्तर का TET उत्तीर्ण
- आयु सीमा: न्यूनतम 25 वर्ष, अधिकतम 45 वर्ष
- वेतनमान: ₹22,000 प्रतिमाह तक
2. अंशकालिक शिक्षिका (Part-Time Teacher)
- विषय: कंप्यूटर, शारीरिक शिक्षा, संगीत, कला, क्राफ्ट, गृह विज्ञान, स्काउट/गाइड आदि
- योग्यता:
- संबंधित विषय में ग्रेजुएशन व B.Ed
- कंप्यूटर शिक्षक के लिए BCA, PGDCA, ‘O’ लेवल अनिवार्य
- शारीरिक शिक्षा के लिए B.P.Ed या समकक्ष डिग्री
- आयु सीमा: 25 से 45 वर्ष
3. लेखाकार (Accountant)
- योग्यता: B.Com डिग्री, साथ में MS Office और ‘O’ लेवल कंप्यूटर डिप्लोमा अनिवार्य
- आयु सीमा: 25 वर्ष से 45 वर्ष
- कार्य: स्कूल के खातों का प्रबंधन, बजट रिपोर्ट बनाना, बिलिंग आदि
शिक्षक की मुख्य जिम्मेदारियां
KGBV में शिक्षक की जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं होती। नीचे उनकी प्रमुख जिम्मेदारियों की सूची दी गई है:
- छात्राओं को उनके विषयों की नियमित कक्षाएं देना
- हॉस्टल में रहने वाली बालिकाओं की देखरेख और गाइडेंस
- जीवन कौशल, आत्मनिर्भरता और नैतिक शिक्षा देना
- स्कूल में बालिकाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करना
- सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में भागीदारी
- खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन करना
चयन प्रक्रिया – कैसे बनें KGBV शिक्षक?
KGBV शिक्षक पद के लिए चयन प्रक्रिया राज्यवार भिन्न हो सकती है, लेकिन सामान्य प्रक्रिया निम्नलिखित होती है:
- आवेदन: संबंधित जिले की बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करें
- मेरिट सूची: आपके शैक्षणिक दस्तावेज़ों के आधार पर एक मेरिट सूची तैयार की जाती है
- साक्षात्कार: मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है
- अंतिम चयन: साक्षात्कार के बाद अंतिम चयन सूची जारी की जाती है
- प्रशिक्षण: कई बार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले प्रशिक्षण भी दिया जाता है
👉 अधिक जानकारी या आवेदन के लिए यहां क्लिक करें